Homeब्रेकिंग न्यूजकुचामन सिटी: महेश रामचंद्रका के घर कई बार पहुंची पुलिस, बोले- नामांकन...

कुचामन सिटी: महेश रामचंद्रका के घर कई बार पहुंची पुलिस, बोले- नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया गया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरे महेश रामचंद्रका ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि उन्हें धमकियां दी जा रही थीं और नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

उनका आरोप है कि उन पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। साथ ही, उनके घर पर पुलिस भेजी गई।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, गुरुवार 3 सितंबर को नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। शाम के समय कुचामन के बिजनेसमैन महेश रामचंद्रका ने एक प्रेस नोट जारी किया, जिसके सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप

महेश रामचंद्रका ने बताया कि उन पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें जबरन परेशान किया जा रहा है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भारी दबाव और काम बंद करवाने जैसी धमकियां मिलने के बाद उन्हें मजबूरन घर छोड़कर जाना पड़ा।

बार-बार भेजी गई पुलिस

उनका कहना है कि इसके बाद भी कुछ लोग नहीं माने और उनके घर पर पुलिस भेजी गई। उनका आरोप है कि कई बार पुलिस उनके घर पहुंची। उस दौरान उनकी पत्नी और बेटा-बेटी घर पर थे। पुलिस ने घर की तलाशी ली, परिजनों को भी धमकाया गया और उनके बारे में पूछताछ की गई।

महेश रामचंद्रका के अनुसार – पिछले दो दिनों में करीब 6 बार पुलिस अलग-अलग समय पर, कभी रात में तो कभी दिन में, उनके घर पहुंची।

प्रेस नोट में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने अपनी राजनीतिक पहुंच होने का दावा करते हुए उन्हें धमकाया और कहा कि ऊपर से फोन आ रहे हैं तथा उनसे बात करना जरूरी है, अन्यथा उनका बड़ा नुकसान हो जाएगा।

वहीं, विपक्षी प्रत्याशी द्वारा उपखंड अधिकारी को एक झूठा शिकायती पत्र दिया गया और पुराने झूठे मुकदमों की जानकारी देकर नामांकन फॉर्म निरस्त करवाने की मांग की गई। इसके अलावा रोहित गोदारा गैंग से धमकियां मिलने के बाद एक PSO उनके साथ था और ड्यूटी करने के बावजूद उसे निलंबित कर दिया गया। अब एक नया PSO लगाया गया है।

कुचामन सिटी: वार्ड 32 में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल फैशल ने वापस लिया नामांकन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments