Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने संगठनात्मक विस्तार और स्थायी प्रकल्पों को लेकर दिए दिशा-निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद् शाखा कुचामन की ओर से शनिवार को बजरंग कुटिया में शाखा सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बैठक में परिषद् के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शाखा संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी एवं सचिव मोहित सेठी मंचस्थ रहे।

- विज्ञापन -image description

बैठक का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद शाखा कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने शाखा की विभिन्न गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने शाखा की ओर से किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं समाजोपयोगी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने शाखा स्तर पर दीर्घकालिक एवं स्थायी प्रकल्प शुरू करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

उन्होंने परिषद् की बैठकों में समय-समय पर शपथ-संकल्प का सामूहिक वाचन करवाने तथा परिषद् की बैठकों एवं गतिविधियों में मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने का सुझाव दिया। साथ ही सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने, टीम भावना के साथ कार्य करने और परिषद् के उद्देश्यों को समाज के अधिकाधिक वर्गों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री द्वारा दिए गए सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए स्थायी प्रकल्पों के चयन एवं क्रियान्वयन, नियमित शपथ-संकल्प वाचन तथा मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी को लेकर आगामी कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति जताई।

अंत में शाखा सदस्यों ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल के कुचामन प्रवास एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कुचामन सिटी: दशलक्षण महापर्व में उत्तम शौच धर्म की आराधना

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments