Homeकुचामनसिटीकुचामन में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा...

कुचामन में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल की ओर से 14 अगस्त को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

- विज्ञापन -image description

यात्रा का शुभारंभ श्री डूंगरी वाले बालाजी से हुआ। तिरंगा यात्रा आथुणा दरवाजा, धान मंडी, घाटी कुआं, नया शहर, सीकर बस स्टैंड एवं गोल प्याऊ होते हुए कनोई पार्क पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। पूरे यात्रा मार्ग में भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। हाथों में लहराते तिरंगों के साथ कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

- विज्ञापन -image description

प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित

आयोजन में राधेश्याम गट्टानी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कुचामन सिटी, गोरुराम कुमावत, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कुचामन सिटी, सुरेश सिखवाल, पूर्व सभापति, देवीलाल ददरवाल, जिला महामंत्री, विजेंद्र सिंह भांवता, बजरंग सिंह, राजेश कुमावत, संचालक आइडियल कोचिंग सेंटर, राजाराम प्रजापत, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, आशीष चौधरी, भाजपा नेता, राजेंद्र सिंह, मंडल पदाधिकारी, किशन गुर्जर, खेताराम सिसोदिया, कमल राजोरिया, जसराज खुड़ीवाल, बरखा जैन, गणेश सोनी, ओम प्रकाश सेन, नथमल शर्मा, अनिल जैन, श्याम चंदेलिया, हेमंत पारीक, गौतम चंदेलिया, मुकेश कुमावत, गिर्राज शर्मा, नरेश कुमावत, मनजीत चावला, दिलीप कुमावत, अविनाश राजोरिया, राजेंद्र मेघवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा कुचामन शहर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। ऐसी यात्राएं समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता की भावना को और मजबूत करती हैं।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: स्वतंत्रता दिवस पर वीरांगनाओं समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, सूची जारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments