कुचामन सिटी. शिव मंदिर समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट के सानिध्य में 52वें शिव महापुराण कथा आयोजन का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा का आयोजन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक किया जा रहा है।

कुचामन गोशाला से हजारों की संख्या में मातृशक्ति ने कलश यात्रा में भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर गोशाला से रवाना हुईं और शिव मंदिर समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट प्रांगण पहुंचीं, जहां कलशों से जलाभिषेक किया गया।


कलश यात्रा का सर्व समाज के लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। दूर-दराज से समाजबंधु भी यात्रा में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान समाज की एकजुटता और संगठन का संदेश दिया गया। ऐतिहासिक कलश यात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, जागरूक युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर कुमावत विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पिपलोदा, शिव मंदिर समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष गोरूराम पचेरीवाल, रामदेव सिहोटा, पूर्व आयुक्त कीशनलाल पिपलोदा, भेरूलाल धुमाणिया, हंसराज मारवाल, राजाराम प्रजापत, शंकर मंडावरिया, सीताराम तुनगरिया, भींवाराम मोरवाल, मदन पिपलोदा, कीशन छापरवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल साड़ीवाल, भाजपा महामंत्री देवीलाल दादरवाल, किशोर नोखवाल, दुर्गेश मारोठिया, ओमप्रकाश बारवाल, मोहन घोड़ेला, भंवरलाल पलाड़ा, रामचंद्र बालोदिया, तुलसीराम, दिलीप, कानाराम सहित सैकड़ों समाजबंधु मौजूद रहे।






