कुचामन सिटी में देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत 9 जुलाई को विशाल छात्र युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम को लेकर पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने NSUI की डीडवाना-कुचामन टीम के साथ सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया तथा नावां विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के सभी छात्र-युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

आयोजकों के अनुसार – यह सम्मेलन राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में विनोद जाखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और छात्र-युवाओं को संबोधित करेंगे।

यह छात्र युवा सम्मेलन 9 जुलाई 2026 को शाम 5:15 बजे वृंदावन गार्डन में आयोजित होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के छात्र-युवाओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।






