Friday, July 3, 2026
Homeकुचामनसिटीनेपाल में दिखेगा कुचामन की बेटियों का हुनर, SGEFI इंटरनेशनल सीरीज चैंपियनशिप...

नेपाल में दिखेगा कुचामन की बेटियों का हुनर, SGEFI इंटरनेशनल सीरीज चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल की दो होनहार छात्राओं चिंकी गुर्जर और निशा कुमावत का चयन SGEFI International Series Championship 2026 के लिए हुआ है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 7 से 11 जुलाई 2026 तक पोखरा (नेपाल) में आयोजित होगी, जिसमें भारत सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय की छात्रा चिंकी गुर्जर पुत्री कानाराम गुर्जर  और निशा कुमावत पुत्री सीताराम कुमावत अब इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों के चयन से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के निदेशक पवन कुमावत ने बताया कि यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, खेल के प्रति समर्पण, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने कहा कि यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराता रहेगा, ताकि वे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

निदेशक पवन कुमावत ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे नेपाल में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, राजस्थान और भारत का गौरव बढ़ाएंगी।

विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

SGEFI International Series Championship 2026 के लिए चयनित खिलाड़ी :- 

रेनू (जयपुर), आकांक्षा (जयपुर), खुशी (दिल्ली), सिमरन (दिल्ली), भाविका (दिल्ली), परिणिधि (दिल्ली), चिंकी (राजस्थान), निशा (राजस्थान), रेहाना (जम्मू) और प्राची झा (दिल्ली)।
फेडरेशन की ओर से दीपक, पवन और मिस्टर  प्रतिनिधि के रूप में टीम के साथ रहेंगे।

कुचामन सिटी: कालिका टीम ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, सुरक्षा और आत्मविश्वास का दिया संदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!