Friday, July 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: वात्सल्य प्रोजेक्ट के तहत 151 नवजात शिशुओं को हाईजीनिक बेबी...

कुचामन सिटी: वात्सल्य प्रोजेक्ट के तहत 151 नवजात शिशुओं को हाईजीनिक बेबी किट वितरित

माताओं को शिशु देखभाल, स्तनपान और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के नवम दिवस पर महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा राजकीय चिकित्सालय में “वात्सल्य प्रोजेक्ट” के तहत नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं के लिए जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम के दौरान नवजात शिशुओं की माताओं को शिशु की उचित देखभाल, स्तनपान के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा संक्रमण से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित मातृत्व एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ढाका, डॉ. हरेन्द्र नेत्रा, डॉ. जयप्रकाश ढाका, डॉ. जीशान खान, डॉ. प्रेम प्रकाश गीला तथा नर्स रेशम कंवर एवं बबली की उपस्थिति में नवजात शिशुओं के लिए 151 हाईजीनिक बेबी किट वितरित की गईं।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीरा सरोज पाटनी, वीर आनंद सेठी, वीर अजीत पहाड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर नरेश जैन, वीर राहुल झांझरी, वीर विजय पहाड़िया, वीर सम्पत बगड़िया एवं वीर तेजकुमार बड़जात्या सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाते हुए सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महावीर इंटरनेशनल समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से निरंतर जनकल्याण के कार्य करता रहेगा।

पद मिलने के बाद डीडवाना-कुचामन जिले में नहीं दिखते कांग्रेस पदाधिकारी, कागजों पर ही हो रही नियुक्तियां

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!