Friday, July 24, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: रशीदपुरा में MSME जागरूकता शिविर आयोजित, उद्यमियों को योजनाओं की...

कुचामन सिटी: रशीदपुरा में MSME जागरूकता शिविर आयोजित, उद्यमियों को योजनाओं की दी जानकारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज (NABCONS) द्वारा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र (DIC), डीडवाना के सहयोग से रशीदपुरा (मौलासार) में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर में स्थानीय उद्यमियों एवं युवाओं को राजस्थान सरकार की विभिन्न MSME योजनाओं, औद्योगिक नीतियों, वित्तीय सहायता तथा व्यवसाय विस्तार से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्यम को विकसित करने और उसे अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय NABCONS की ओर से कल्पना शर्मा के नेतृत्व में किया गया। उनके प्रभावी समन्वय और प्रयासों से शिविर का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य MSME क्षेत्र को सशक्त बनाना तथा अधिक से अधिक उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

इस अवसर पर सरपंच अंतर कंवर, शिविर प्रभारी केशर सिंह, ट्रेनर भूपेंद्र सिंह, जतिन सहित जनप्रतिनिधि, उद्यमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापित करने तथा रोजगार सृजन में भागीदार बनने का आह्वान किया।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: 9 दिवसीय सिद्धचक्र विधान में कर्म दहन के 256 अर्घ्य समर्पित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!