Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: देवपितृकार्य भौम अमावस्या पर महावीर इंटरनेशनल ने किए सेवा कार्य

कुचामन सिटी: देवपितृकार्य भौम अमावस्या पर महावीर इंटरनेशनल ने किए सेवा कार्य

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 15 जुलाई तक आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को देवपितृकार्य भौम अमावस्या के अवसर पर विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

“सबकी सेवा, सबको प्यार – जीवो और जीने दो” के उद्देश्य के साथ संस्था ने गोसेवा एवं प्रभु सेवा के माध्यम से मानवता का संदेश दिया।

- विज्ञापन -image description

कुचामन के होटल में आधी रात बड़ी कार्रवाई, तीन बांग्लादेशी महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

कार्यक्रम के तहत मैना देवी-कमल कुमार पहाड़िया परिवार, कुचामन तथा ममता-नवीन कुमार-प्रकाशचंद काला परिवार, सीकर (वर्तमान निवास: अंगुल, ओडिशा) के सहयोग से शाकंभरी गौशाला एवं कुचामन खारड़े में गोमाता को हरा चारा खिलाया गया। इसके साथ ही अपनाधर में निवासरत 65 प्रभुजनों को भोजन कराकर सेवा की गई।

- Advertisement -ishan

संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने बताया कि सेवा कार्य में मैना देवी, ममता, सिद्धार्थ, नीरज, रेखा पहाड़िया, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेश कुमार, वीर सुभाषचंद गंगवाल, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, महेश हुरकट, धीरज रामचन्द्रका, जगदीश, नरेन्द्र, मुकेश कुमावत एवं संतोष सैन सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

कुचामन सिटी: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बनने पर गोपाल गुर्जर मीठड़ी का भव्य स्वागत-सम्मान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments