Thursday, July 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में जोनल डेवलपमेंट प्लान से आमजन अनभिज्ञ, हेमराज चावला ने प्रारूप...

कुचामन में जोनल डेवलपमेंट प्लान से आमजन अनभिज्ञ, हेमराज चावला ने प्रारूप व मानचित्र सार्वजनिक करने की उठाई मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. मास्टर प्लान 2031 के तहत जोन 01 से 03 के प्रारूप जोनल डेवलपमेंट प्लान पर आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए जाने के बीच नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ने प्रस्तावित योजना और मानचित्र को सार्वजनिक नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई है।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल, राजस्थान सरकार ने नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 159 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुचामन सिटी मास्टर प्लान-2031 के योजना क्षेत्र के जोन 01 से 03 के प्रारूप जोनल डेवलपमेंट प्लान नए सिरे से तैयार किए जाने के संबंध में क्षेत्रीय आमजनों/संस्थाओं से आपत्तियां एवं सुझाव 19 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए हैं।

- विज्ञापन -image description

इस पर हेमराज चावला ने योजना के प्रस्तावित प्रारूप व मानचित्र को आज तक सार्वजनिक नहीं किए जाने को खेदजनक बताया है।

कुचामन नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ने बताया कि नगरीय क्षेत्र कुचामन में मास्टर प्लान 2010-2031 प्रभावशील है, जिसमें कई गंभीर विसंगतियां भी विद्यमान हैं।

- Advertisement -ishan

मास्टर प्लान के कई क्षेत्रों में एक ओर जहां वर्षों पुराने सघन आबादी वाले क्षेत्रों की छोटी गलियों को 40 से 100 फीट चौड़े रास्ते दर्शाए गए हैं। वहीं कई क्षेत्रों के वर्तमान भू-उपयोग के विपरीत उन्हें आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक, आमोद-प्रमोद तथा सार्वजनिक/अर्द्धसार्वजनिक उपयोग के रूप में दर्शाया गया है।

प्रस्तावित मानचित्र सार्वजनिक कर पारदर्शिता बरतने की मांग

समय-समय पर प्रभावशाली लोगों द्वारा उक्त मास्टर प्लान में अपनी सुविधा अनुसार कई संशोधन कराए जाने के बावजूद आज भी इसमें कई विसंगतियां विद्यमान हैं।

अब यदि सही मायने में इन्हें दुरुस्त करने के उद्देश्य से मास्टर प्लान-2031 के योजना क्षेत्र का प्रारूप जोनल डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है, तो इसे पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रस्तावित संशोधित प्रारूप व मानचित्र सहित नगर परिषद के सूचना पट्ट तथा कस्बे के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाशित/चस्पा किया जाना चाहिए, जिससे क्षेत्रीय आमजन एवं संस्थाएं निर्धारित समयावधि में अपने सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकें।

जनप्रतिनिधियों और आमजन को भी नहीं है जानकारी

हेमराज चावला ने बताया कि नगर परिषद सहित क्षेत्र के समस्त पक्ष-विपक्ष के जनप्रतिनिधि तथा आमजन इस योजना से अनभिज्ञ हैं। इस संबंध में नगर परिषद के कार्मिकों एवं अधिकारियों से संपर्क करने पर भी कोई संतोषजनक प्रत्युत्तर प्राप्त नहीं हो रहा है।

उन्होंने इस संबंध में जिला कलक्टर डीडवाना-कुचामन, नगर परिषद कुचामन के प्रशासक/एसडीएम तथा आयुक्त नगर परिषद कुचामन सहित तमाम उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए कुचामन सिटी के मास्टर प्लान-2031 के जोन 01 से जोन 03 के प्रारूप जोनल डेवलपमेंट प्लान में पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर बल दिया।

आयुक्त बोले- आरोप मनगढ़ंत, सब कुछ सार्वजनिक

इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त शिकेश काकरिया ने कहा कि हेमराज चावला द्वारा लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। उन्होंने कहा कि जोनल डेवलपमेंट प्लान से संबंधित समस्त जानकारी सार्वजनिक है। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संचालित की जा रही है तथा आगे भी पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा।

कुचामन सिटी: चितावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 कार्टन अवैध देशी शराब, कार और एक लाख रुपए जब्त, तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!