Monday, June 15, 2026
Homeनावां शहरनावां: नाबालिग बच्चों के पिता की मौत, परिवार पर टूटा आर्थिक संकट,...

नावां: नाबालिग बच्चों के पिता की मौत, परिवार पर टूटा आर्थिक संकट, जिला प्रशासन ने सरकार की योजनाओं से की मदद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर: राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिला कलक्टर अवधेश मीणा के निर्देशन में डीडवाना जिला प्रशासन और बाल कल्याण समिति न्यायपीठ नागौर के संयुक्त प्रयास से पिता को खोने वाले नावां उपखंड के दो मासूम बच्चों को पालनहार योजना का लाभ मिलेगा।

- विज्ञापन -image description
image description

बाल कल्याण समिति न्यायपीठ नागौर के अध्यक्ष मनोज सोनी एवं बाल अधिकारिता विभाग डीडवाना-कुचामन के सहायक निदेशक जयपाल सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ने के प्रयास किए, जिससे आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को राहत मिली।

- विज्ञापन -image description

जयपाल सिंह ने बच्चों की सामाजिक जांच रिपोर्ट तैयार कराकर दोनों बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ा। अब बच्चों की माता को उनके पालन-पोषण के लिए प्रतिमाह निर्धारित राशि मिलेगी। इसके साथ ही बच्चों की माता को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ भी मिलेगा। विधवा पेंशन योजना के तहत पेंशन स्वीकृति आदेश भी जारी कर दिया गया है।

पिता को हुई थी गंभीर बीमारी, निधन के बाद परिवार के पास नहीं था रोजी-रोटी का कोई साधन

मनोज सोनी ने बताया कि सूचना के माध्यम से सामने आया कि नावां में रहने वाले एक परिवार के मुखिया का गंभीर बीमारी से निधन हो गया। परिवार के भरण-पोषण का कोई साधन नहीं बचा और बच्चों की पढ़ाई तथा रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति ने विभाग से रिपोर्ट तलब की और परिवार को तत्काल सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

जयपाल सिंह ने कहा कि यदि ऐसे अन्य परिवार भी हैं जहां परिवार के मुखिया का निधन हो चुका है और बच्चे पालनहार योजना या उनकी माता सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित हैं। तो इसकी सूचना विभाग को दें ताकि पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।

डीडवाना-कुचामन: असम विमान हादसे में नावां क्षेत्र के पांचोता गांव का अग्निवीर खेमाराम शहीद, गांव में शोक की लहर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!