नावां शहर के सांभर चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार – एक क्रेन ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दीपक कुमावत पुत्र हुकमाराम कुमावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार ऐजाज घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को नावां उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायल ऐजाज को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

नावां: ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विवाद का समाधान, SDM ने मानसून तैयारियों का लिया जायजा
कुचामन सिटी: हमारा पर्यावरण, हमारी जिम्मेदारी प्रकल्प के तहत पशु चिकित्सालय में किया गया पौधारोपण






