Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महेश नवमी महोत्सव में बॉलीवुड थीम प्रतियोगिता ने बांधा समां,...

कुचामन सिटी: महेश नवमी महोत्सव में बॉलीवुड थीम प्रतियोगिता ने बांधा समां, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत तीसरे दिन महिला मंडल की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बॉलीवुड थीम प्रतियोगिता में जीवंत हुए 80-90 के दशक के किरदार

बॉलीवुड थीम प्रतियोगिता की संयोजिका मीनाक्षी काबरा एवं पूर्णिमा काबरा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 80 और 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों के किरदारों को मंच पर जीवंत किया। प्रतिभागियों ने नृत्य, संवाद और अभिनय के माध्यम से शानदार प्रस्तुतियां दीं।

- विज्ञापन -image description

प्रतियोगिता में प्रीति मंत्री, हर्षिता करवा, तन्वी काबरा, रचना मालू, राधिका गट्टाणी, रीति सारड़ा, दिशा काबरा, सावित्री साबू सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।

निर्णायक आशा झवरं, स्नेहा गट्टाणी, सुरेखा माहेश्वरी एवं आयुषी सारड़ा ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 80-90 के दशक की शैली और व्यक्तित्व को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया।

- Advertisement -ishan

सही जोड़ी बनाओ’ प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

सही जोड़ी बनाओ’ प्रतियोगिता की संयोजिका प्रतिभा काबरा एवं निर्मल सोमानी ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही तथा प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

‘माहेश्वरी सदस्य पहचानो’ हाउजी प्रतियोगिता की संयोजिका आशा झवरं एवं सरिता काबरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के सदस्यों को स्थानीय से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक के पदाधिकारियों, ट्रस्टियों, समितियों एवं विभिन्न पदों की जानकारी दी गई।

कुचामन में घरों के बाहर से पानी के मीटर उखाड़ते युवक को पकड़ा, अब तक 50 से ज्यादा मीटर चोरी; VIDEO

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments