Friday, May 29, 2026
Homeनावां शहरनावां: रिहायशी इलाके के कबाड़ गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

नावां: रिहायशी इलाके के कबाड़ गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर. उपखंड मुख्यालय नावां स्थित तिलक नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक कबाड़ गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

- विज्ञापन -image description
image description

आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही नावां दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

- विज्ञापन -image description

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार – गोदाम आबादी वाले क्षेत्र के बीच संचालित हो रहा था। जहां बड़ी मात्रा में कबाड़ सामग्री जमा थी। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री में चिंगारी लगने की बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर के रिहायशी इलाकों में कई कबाड़ गोदाम फायर सेफ्टी व्यवस्था और आवश्यक अनुमति के बिना संचालित हो रहे हैं।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: बालाजी बाजार की सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा, अतिक्रमण में अधिकारी भी कर रहे पूरा सहयोग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!