Saturday, May 23, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में भाजपा-कांग्रेस टकराव के बीच AEN-JEN एपीओ, नगर परिषद में...

कुचामन सिटी में भाजपा-कांग्रेस टकराव के बीच AEN-JEN एपीओ, नगर परिषद में अब तक पांच अधिकारियों पर कार्रवाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन नगर परिषद को लेकर पिछले कुछ दिनों से भाजपा, कांग्रेस और नगर परिषद अधिकारियों के बीच लगातार बयानबाजी जारी थी। इसके बीच आज नगर परिषद के दो अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

हाल ही में कांग्रेस नेताओं द्वारा नगर परिषद के विभिन्न कार्यों, विशेषकर सड़क निर्माण कार्यों को लेकर सवाल उठाए गए थे तथा पूरे मामले की जांच की मांग की गई थी।

- विज्ञापन -image description

कम्पनी का काम जनता के पैसे से करवा रही कुचामन नगर परिषद, कांग्रेस ने की सड़क निर्माण कार्यों की जाँच की मांग

इसके बाद नगर परिषद आयुक्त द्वारा प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस के आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए स्पष्टीकरण दिया गया। वहीं भाजपा नेताओं ने भी प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला और नगर परिषद पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: भाजपा नेता सिखवाल और कुमावत ने कांग्रेस नेताओं को लपेटा, बोले – मुंह छुपाकर घूम रहा हाईब्रिड सभापति, पापों की सजा भुगतनी पड़ेगी

इसी राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल के बीच अब नगर परिषद में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सहायक अभियंता ललित कुमार गुप्ता एवं कनिष्ठ अभियंता जुगल किशोर मंडा को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया है। दोनों अधिकारी अब निदेशालय के आदेशों की प्रतीक्षा में हैं।

नगर परिषद में अब तक लगातार पांच अधिकारियों को एपीओ किया जा चुका है। इससे पहले नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचलिया को भी कार्य में लापरवाही के आरोपों के बाद एपीओ किया गया था। उस समय भाजपा नेताओं द्वारा उन पर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद अकाउंटेंट राजेंद्र रेवाड़ एवं आरओ सुरेंद्र कुमार पर भी कार्रवाई की गई थी।

पंचायत एवं निकाय चुनाव नजदीक :-

राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा राज्य सरकार और चुनाव आयोग को 20 जून तक पंचायत एवं निकाय चुनाव करने के निर्देश दिए जाने के बाद अब विभिन्न निकायों में प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज होती दिखाई दे रही हैं।

कुचामन सिटी: EWS आरक्षण को पंचायत-निकाय चुनाव में लागू करने की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!