नावां शहर में वंदे गंगाजल कार्यक्रम के तहत पहुंचे प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से नावां शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जल समस्या तथा बाग का गणेशजी मंदिर के पीछे स्थित प्राचीन गणेश बावड़ी के पुनः जीर्णोद्धार को लेकर चर्चा की गई।


भाजपा मंडल अध्यक्ष नावां शहर प्रकाश योगी ने जल पूर्ति समस्या के समाधान को लेकर प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चर्चा में बताया गया कि नावां शहर एवं नावां ग्रामीण क्षेत्र को करीब 16 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 7 से 8 एमएलडी पानी की ही आपूर्ति हो रही है। इस पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी तथा जल आपूर्ति की कमी को दूर करने के निर्देश दिए।
वहीं प्राचीन गणेश बावड़ी के पुनः जीर्णोद्धार को लेकर भी चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने कलक्टर एवं एसडीएम को बावड़ी की जांच कर प्रस्ताव तैयार कर आगे भिजवाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी, पार्षद आनंदीलाल तथा जाबदीनगर से रामेश्वर रणवा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी: पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा






