डीडवाना-कुचामन जिले में पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए 29 व 30 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।


यह अभियान पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में संचालित हुआ, जिसमें जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी और थानाधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।

अभियान के दौरान जिलेभर में गठित 60 टीमों के 216 पुलिसकर्मियों ने कुल 332 स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करना रहा।
कार्रवाई के दौरान कुल 104 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 3 जघन्य अपराधों में वांछित, 13 स्थाई वारंटी, 12 गिरफ्तारी वारंटी, 2 इनामी अपराधी, 7 सामान्य प्रकरणों में वांछित अपराधी तथा 64 बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 335 बीएनएसएस/299 सीआरपीसी में 3 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियान के दौरान विभिन्न अधिनियमों के तहत कुल 15 प्रकरण दर्ज किए। इनमें आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज हुए, जो मौलासर, खुनखुना, कुचामन, जसवंतगढ़, परबतसर, डीडवाना, लाडनूं, पीलवा, गच्छीपुरा और मकराना थानों में एक-एक दर्ज किए गए। आरएनसी अधिनियम के तहत 3 प्रकरण जसवंतगढ़, बडू और परबतसर में दर्ज हुए। वहीं आरपीजीओ एक्ट के तहत 1 प्रकरण परबतसर थाना क्षेत्र में तथा धूम्रपान अधिनियम के तहत 1 प्रकरण कुचामन सिटी थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया।
वारंटियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन:-
अभियान के तहत 13 स्थाई वारंटियों का निस्तारण किया गया जिनमें डीडवाना (4), मकराना (3), खुनखुना (2), नांवा (1), कुचामन (1), बरडया (1) और मौलासर (1) शामिल हैं। इसके अलावा 12 गिरफ्तारी वारंटियों का निष्पादन भी किया गया, जिनमें खुनखुना (4), मकराना (4), परबतसर (1), चितावा (1), नांवा (1) और जसवंतगढ़ (1) शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार इस व्यापक अभियान में पूरे जिले की पुलिस का सामूहिक योगदान रहा। लगातार की जा रही इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में भय और समाज में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत करने का संदेश दिया गया है।







Excellent pieces. Keep writing such kind of info on your blog.
Im really impressed by your blog.
Hello there, You have performed an excellent job. I’ll definitely digg it
and in my view suggest to my friends. I am sure they’ll be benefited from this website. http://wiki.algabre.ch/index.php?title=Features_Of_AI_Art_Generators_And_Image_Creation_Tools
I have been surfing online more than three hours today, yet I by no means discovered any attention-grabbing article like yours.
It is beautiful worth sufficient for me. In my view, if all site owners and bloggers made good
content as you did, the internet will likely be much more
useful than ever before. http://wiki.rumpold.li/index.php?title=Capacidades_De_Plataformas_IA_Para_Contenido_Visual
Hi there, everything is going perfectly here
and ofcourse every one is sharing information, that’s
in fact fine, keep up writing. https://wiki.tgt.eu.com/index.php?title=Tecnolog%C3%ADa_de_IA_Conversacional_y_Plataformas_Digitales
This website truly has all of the information and
facts I wanted about this subject and didn’t know who to ask. https://radiocasimiro.com/2022/09/05/a-administracao-da-transportadora-aerea-nacional-taag-nega-que-esteja-a-despedir-trabalhadores-nacionais/