Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पशु-पक्षियों की सेवा में जुटे सामाजिक संगठन, कल निःशुल्क परिंडा...

कुचामन सिटी: पशु-पक्षियों की सेवा में जुटे सामाजिक संगठन, कल निःशुल्क परिंडा वितरण कार्यक्रम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. “जीव दया ही सच्ची सेवा” के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही संस्था महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा मंगलवार को शाकंभरी मंदिर से शाकंभरी गेट तक पशु-पक्षियों एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सेवा कार्य किया गया।

- विज्ञापन -image description

संस्था की प्रेरणा से एक गुप्त सज्जन के सहयोग से 8 नए सीमेंटेड बिलिये रखवाए गए, जिसके बाद क्षेत्र में कुल 43 बिलिये हो गए हैं। सभी को एक टैंकर पानी से भरवाया गया ताकि भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

- विज्ञापन -image description

इसके साथ ही पक्षियों के लिए 21 पानी के परिंडे भरकर उनमें दाना डाला गया। संस्था द्वारा कुल 51 परिंडे लगाए गए हैं और उन्हें नियमित रूप से भरने का संकल्प भी लिया गया। पूर्व में संस्था द्वारा लगाए गए पेड़ों को भी पानी पिलाकर उनकी देखभाल की गई।

- Advertisement -ishan

इस सेवा कार्य में वीर रामावतार गोयल, वीर अजीत पहाड़िया, दर्श पहाड़िया, रतनलाल मेघवाल, बाबूलाल जांगिड़ एवं तारेश कुमावत ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

संस्था ने बताया कि यह सेवा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई है तथा कोरोना काल से लगातार जारी है। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि पशु-पक्षियों की सेवा ही सबसे सच्ची सेवा है और प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाना चाहिए।

अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

निःशुल्क परिंडा वितरण कार्यक्रम कल : –

वहीं, जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट परिवार  द्वारा बुधवार 20 मई 2026 को शाम 4 बजे से 5 बजे तक पुराना बस स्टैंड पर बेजुबान पक्षियों के लिए पानी भरने हेतु निःशुल्क परिंडे वितरित किए जाएंगे।

समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौरान घरों की छतों पर ठंडे स्थानों या पेड़ों पर पानी से भरे परिंडे लगाने से अनेक पक्षियों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही पक्षियों के लिए अनाज डालने का भी आग्रह किया गया।

कुचामन सिटी: सीबीईओ खोखर ने किया शिविर का निरीक्षण, विद्यार्थियों को मिली बैंकिंग और कंप्यूटर की जानकारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments