Saturday, May 23, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: दुर्गा वाहिनी शौर्य शिविर में गूंजे भारतीय संस्कृति और नारी...

कुचामन सिटी: दुर्गा वाहिनी शौर्य शिविर में गूंजे भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति के स्वर

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत, कुचामन शाखा ने 300 बालिकाओं को दिए संस्कार, शिक्षा और आत्मबोध के संदेश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत की कुचामन शाखा द्वारा डीडवाना स्थित पूजा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित विश्व हिंदू परिषद, जोधपुर प्रांत के दुर्गा वाहिनी शौर्य शिविर में भाग ले रही लगभग 300 बालिकाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं नारी सशक्तिकरण विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के संरक्षण, “बेटी को समय पर ब्याहो और बहू को पढ़ाओ” तथा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और सामाजिक जागरूकता पर विशेष चर्चा की गई।

- विज्ञापन -image description

कुचामन शाखा के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियों ने शिविर प्रभारी एवं प्रमुख पदाधिकारियों को समिति का फोल्डर, श्रीमद्भगवद्गीता पुस्तक एवं उपरणा ओढ़ाकर आत्मीय अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोधपुर प्रांत संघ सेविका विमर्श प्रमुख डॉ. अनामिका पुनिया ने बालिकाओं को अपनी आंतरिक क्षमता पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बौद्धिक प्रबोधन पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त और संस्कारित बेटियाँ ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।

- Advertisement -ishan

समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री ने भारतीय संस्कृति को विश्व की सर्वोच्च संस्कृति बताते हुए कहा कि सनातन परंपराएं समाज को नैतिकता, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ती हैं। उन्होंने “बेटी को समय पर ब्याहो एवं बहू को पढ़ाओ” विषय पर प्रेरक विचार रखते हुए परिवार और समाज में महिला शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

कुचामन इकाई अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने “सशक्त बेटियाँ” विषयक काव्य पाठ के माध्यम से उपस्थित बालिकाओं में आत्मगौरव, राष्ट्रभक्ति एवं संस्कारों का संदेश प्रसारित किया, जिसे उपस्थित शिविरार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सराहा।

इस अवसर पर शिविर प्रभारी वंदना, विश्व हिंदू परिषद प्रांत संयोजिका विनीता, प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, सह प्रांत मंत्री सतीश सिंह राव, डीडवाना जिलाध्यक्ष प्रकाश सारड़ा, डीडवाना-मेडता संगठन मंत्री जयेश कुमार, पूजा इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक बजरंग सिंह, श्याम प्रताप सिंह, गर्भस्थ समिति कुचामन युवा इकाई अध्यक्ष भरत स्वामी, डीडवाना इकाई उपाध्यक्ष महेश कुमार टाक, योगेश शर्मा, मनीषा सारड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं साधक उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर स्काउट-गाइड ने दिया जल व जीव संरक्षण का संदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!