कुचामन सिटी थानाधिकारी सतपाल सियाग के निलंबन के विरोध में 1 जून (सोमवार) को सर्व समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निलंबन आदेश पर पुनर्विचार की मांग की जाएगी।

जानकारी के अनुसार – सुबह 10 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित किनोई पार्क में लोगों का एकत्रीकरण होगा। इसके बाद किनोई पार्क से उपखंड कार्यालय तक मार्च निकाला जाएगा। मार्च में शामिल लोग उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
सर्व समाज की ओर से जारी अपील में कुचामन सिटी के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनभावनाओं के समर्थन में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है।

आयोजकों का कहना है कि थानाधिकारी सतपाल सियाग ने जनहित एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य किया है, इसलिए उनके निलंबन के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
बीजेपी सरकार ने लाइन से लिए नंबर: कुचामन थानाधिकारी भी निलंबित, पहले किया था एसपी-तहसीलदार का तबादला






