कुचामन वैली स्थित शनि शिला-नवग्रह मंदिर में 16 मई को शनि भगवान का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया जाएगा।


मंदिर संचालक जगन्नाथ भार्गव ने बताया कि कई वर्षों बाद विशेष संयोग बना है, जब शनि जन्मोत्सव शनिवार के दिन पड़ रहा है।

इस अवसर पर मंदिर में हवन, आहुतियां, अभिषेक, शनि भगवान की महाआरती, भंडारा एवं रात्रि जागरण का आयोजन रखा गया है। श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।
मंदिर समिति के अनुसार- जिन भक्तों पर शनि की ढैया या साढ़ेसाती चल रही है, उनके लिए से उपलब्ध कराई गई शनि मुद्रिका निशुल्क वितरित की जाएगी। श्रद्धालु मुद्रिका धारण कर शनि कृपा प्राप्त कर सकेंगे।

पानी के लिए तरसते कुचामन क्षेत्र के गांव, लोग बोले- बस प्रचार करने में ध्यान दे रही सरकार






