कुचामन सिटी. एक विभाग बना रहा है। दूसरा उसे तोड़ने में लगा है और परेशानी का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है।


शहर के पुराने बस स्टैंड पर नगर परिषद द्वारा बनाई जा रही सड़क के दौरान ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से खुदाई करते समय जगह-जगह एलएनटी कंपनी द्वारा बिछाई गई पानी की पाइप लाइनें तोड़ दी गईं।


अभी शहर में पानी की सप्लाई व्यवस्था ठीक से शुरू भी नहीं हो पाई थी कि उससे पहले ही नई बिछाई गई पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त होने लगीं। पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य डेढ़ माह से चल रहा है, जिससे आमजन पहले ही काम में देरी के कारण परेशान हैं। सड़क निर्माण के चलते कई मुख्य मार्ग बंद पड़े हैं और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अब निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन टूटने से स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि एक तरफ करोड़ों रुपए खर्च कर पाइपलाइन बिछाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बिना समन्वय के चल रहे कार्यों के कारण उन्हीं पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

जिला प्रशासन को कुचामन में हो रहे सरकारी कार्यों की मॉनिटरिंग करनी चाहिए, नहीं तो अधिकारी और उनके ठेकेदार मिलकर जनता का पैसा व्यर्थ में बर्बाद करते रहेंगे।
कुचामन सिटी: महंगे डीजल से बढ़ी खेती की लागत, किसानों ने उठाई कृषि डीजल राहत योजना की मांग






