Thursday, April 2, 2026
Homeनावां शहरनावां शहर में बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर विशाल रैली, जगह-जगह पुष्प...

नावां शहर में बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर विशाल रैली, जगह-जगह पुष्प वर्षा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर. चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर आलम सेठ बालाजी महाराज मंदिर के मेले में आयोजित विशाल वाहन रैली को कुण्ड धाम के हरिदास महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- विज्ञापन -image description
image description

हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी आलम सेठ बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर भीवड़ा नाड़ा बालाजी महाराज मंदिर से भव्य वाहन रैली निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद गणेश महाराज एवं बालाजी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना और सामूहिक आरती की गई।

- विज्ञापन -image description

पूजन के पश्चात ध्वज पूजन कर संत हरिदास महाराज ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई पुलिया, निधि धर्म कांटा, गौरज चौक, हरिजन बस्ती, गणेश मंदिर होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों ने रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्य बाजार में कायमखानी युवा ब्रिगेड द्वारा जल सेवा भी की गई।

- Advertisement -ishan

अंत में बालाजी मंदिर परिसर में ध्वज पूजन कर उसे मंदिर शिखर पर स्थापित किया गया और रैली का समापन हुआ।

इस अवसर पर रोहित सिंह, शेखर बरवड़, सर्वेश्वर शर्मा, उमाशंकर पंडित, अशोक सैनी, राहुल सिंह, कुंजबिहारी सोनी, काना सोनी, मोहित कुमावत, दीपक सैनी, मयंक छीपा, दिनेश कुमावत, पवन कुमावत, परमेश्वर शर्मा, राजू सिंह लिचाना, राजू शर्मा, अंकित गौड़, अजय गुजराती, पंकज खंडेलवाल, दीपेश सबनानी, मोंटी योगी, गणेश स्वामी, कपिल कुमावत, दीपक शर्मा, शेखर, सागर शर्मा, गिरिराज सिंह, यश, सुमित सबनानी, योगेश सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नावां में ई-मित्र संचालक पर FIR के निर्देश, डीडवाना-कुचामन जिले में 1600 से अधिक केंद्रों की जांच

कुचामन सिटी में 5 अप्रैल को 41वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर, विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन देंगे सेवाएं

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!