Wednesday, April 22, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां में विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई का आरोप - हत्या कर...

नावां में विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई का आरोप – हत्या कर फंदे से लटकाया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन पीहर पक्ष की शिकायत के बाद अब इसे हत्या का मामला मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

- विज्ञापन -image description

भाई का आरोप : – हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

मृतका के भाई नवीन ने बताया कि निकिता पुत्री रामअवतार मीणा उसकी बुआ की बेटी (बहन) है। उन्होंने ही उसका लालन-पालन किया। आरोप लगाया कि निकिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उनका कहना है कि निकिता के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जो इस घटना को संदिग्ध बनाते हैं।

3 साल पहले हुई थी शादी, ससुराल में चल रहा था विवाद

परिजनों के अनुसार – निकिता की शादी 2 मई 2023 को लूणवा निवासी महावीर मीणा से हुई थी। पति ड्राई फ्रूट का कारोबार करता है और गांवों में सप्लाई का काम करता है।

- Advertisement -ishan

भाई का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति के सट्टेबाजी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था। ससुराल पक्ष द्वारा निकिता को प्रताड़ित किया जा रहा था।

फोन कर दी आत्महत्या की सूचना, रास्ते में मौत

भाई नवीन के अनुसार मंगलवार शाम ससुराल पक्ष से फोन आया कि निकिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है और उसकी हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए जयपुर ले जाया जा रहा है। हालांकि, जयपुर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई :- पति समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज

कुचामन सीओ मुकेश चौधरी ने बताया कि  मृतका के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पति, जेठ-जेठानी और सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

शव का पोस्टमॉर्टम नावां उपजिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से करवाया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

निकिता अपने पीछे एक साल की बेटी को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पीहर पक्ष न्याय की मांग कर रहा है।

कुचामन में सुबह से मतदान, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव जारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!