नावां शहर में मंगलवार को आए तेज तूफान और बारिश ने नमक उद्यमियों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया।


बेमौसम बारिश की मार से एक बार फिर नमक उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश से नमक उत्पादकों को भारी क्षति उठानी पड़ी।

तूफान के कारण नमक उत्पादन इकाइयों में लगे सोलर सेट उखड़ गए, जिससे उत्पादकों को अतिरिक्त लाखों रुपये का नुकसान हुआ। शहर में संचालित नमक रिफाइनरियों और प्लांट के गोदामों के टीन शेड क्षतिग्रस्त होकर गिर गए।
निकटवर्ती ग्राम राजास में संचालित अरिहंत साल्ट प्रोडक्ट तथा ग्राम गोविंदी में संचालित डिवाइन केम फूड की चिमनियां गिर गईं। इसके साथ ही दोनों रिफाइनरियों के शेड भी टूट गए। चिमनी गिरने से नमक रिफाइनरियों का बॉयलर सेक्शन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दोनों रिफाइनरियों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आउ, सिनोदिया, गुढ़ा, मोहनपुरा, खाखड़की सहित अन्य क्षेत्रों की नमक उत्पादन इकाइयों में लगी सोलर प्लेटें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
कुचामन सिटी: सीवरेज व सड़कों की खराब गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, एजेंसियों को शीघ्र सुधार के निर्देश






