कुचामन सिटी. ग्राम हिराणी में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाग वाले बालाजी मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया।




सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने बालाजी की हवन-पूजा एवं आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की।
शाम को डीजे और ट्रैक्टर-गाड़ियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम दरबार, वीर हनुमान और राधा-कृष्ण सहित आकर्षक झांकियां सजाई गईं। डीजे की धुन पर ग्रामीण झूमते नजर आए। शोभायात्रा पूरे गांव में भ्रमण कर पुनः मंदिर पहुंची।

इस दौरान मंदिर पुजारी दशरथ वैष्णव, उपसरपंच झब्बर सिंह हिराणी, सरपंच मदन कुमावत, युवा नेता रमेश कलकला, RLP नेता हेमाराम कुमावत सहित बलवीर सिंह, मुकेश वैष्णव, सोनू शर्मा, मनीष शर्मा, सत्यनारायण वैष्णव, किशोर डोडवाडियां, दशरथ सिंह, लक्की सैन, सुनील शर्मा, गोपाल पूरी, उगम सिंह, कुलदीप प्रजापत, सागर सिंह, घीशु सिंह, मिश्री शर्मा, सागर वैष्णव व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
नावां में ई-मित्र संचालक पर FIR के निर्देश, डीडवाना-कुचामन जिले में 1600 से अधिक केंद्रों की जांच






