Tuesday, April 7, 2026
Homeकुचामनसिटीनावां में ई-मित्र संचालक पर FIR के निर्देश, डीडवाना-कुचामन जिले में 1600...

नावां में ई-मित्र संचालक पर FIR के निर्देश, डीडवाना-कुचामन जिले में 1600 से अधिक केंद्रों की जांच

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में ई-मित्र सेवाओं को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं नागरिक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा मार्च 2026 में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

उपनिदेशक शिवराज सोनी के नेतृत्व में गठित विभिन्न टीमों ने जिले के 1600 से अधिक ई-मित्र केंद्रों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

- विज्ञापन -image description

निरीक्षण के दौरान 254 केंद्रों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं मिलने पर ₹2.54 लाख का जुर्माना लगाया गया, जबकि निर्धारित स्थान पर संचालन नहीं करने वाले 127 केंद्रों पर ₹1.27 लाख की शास्ति आरोपित की गई। अधिक शुल्क वसूली के मामलों में विभाग ने सख्ती दिखाते हुए 2 केंद्रों पर ₹5,000 – ₹5,000 का जुर्माना लगाया और उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया। वहीं ब्लॉक नावां के एक केंद्र पर अनधिकृत मोहरें पाए जाने पर इसे गंभीर धोखाधड़ी मानते हुए संबंधित के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

- Advertisement -ishan

इसके अलावा निरीक्षण में 240 केंद्रों पर को-ब्रांडेड बैनर का अभाव पाया गया और 515 संचालक बिना आईडी कार्ड के कार्य करते मिले, जिन्हें भविष्य के लिए सख्त चेतावनी जारी की गई है।

डीडवाना, लाडनूं एवं कुचामनसिटी क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए पहुंची टीम

ब्लॉकवार निरीक्षण में डीडवाना क्षेत्र में 286 केंद्रों की जांच के दौरान 84 केंद्रों पर रेट लिस्ट नहीं मिली, 82 पर को-ब्रांडेड बैनर नहीं था, 151 संचालक बिना पहचान पत्र के कार्य करते मिले, 41 केंद्र निर्धारित स्थान पर संचालित नहीं पाए गए तथा एक केंद्र पर अधिक वसूली का मामला सामने आया। लाडनूं क्षेत्र में 266 केंद्रों की जांच में 82 केंद्रों पर रेट लिस्ट का अभाव, 82 पर बैनर नहीं, 199 संचालक बिना आईडी के तथा 32 केंद्र निर्धारित स्थान से हटकर संचालित होते पाए गए।

कुचामनसिटी क्षेत्र में 303 केंद्रों की जांच में 4 केंद्रों पर रेट लिस्ट और 4 पर बैनर नहीं था, 27 संचालक बिना पहचान पत्र के थे और 3 केंद्र निर्धारित स्थान पर संचालित नहीं मिले।

मकराना, मौलासर व परबतसर में भी हुई जांच, नावां में धोखाधड़ी का मामला

मकराना क्षेत्र में 270 केंद्रों के निरीक्षण में 22 पर रेट लिस्ट का अभाव, 21 पर बैनर नहीं, 59 संचालक बिना आईडी कार्ड के और 7 केंद्र निर्धारित स्थान से हटकर संचालित पाए गए। मौलासर क्षेत्र में 158 केंद्रों की जांच में 2 केंद्रों पर रेट लिस्ट नहीं, 2 पर बैनर का अभाव, 6 संचालक बिना पहचान पत्र के तथा 2 केंद्र निर्धारित स्थान पर संचालित नहीं पाए गए।

नावां क्षेत्र में 175 केंद्रों के निरीक्षण में 35 केंद्रों पर रेट लिस्ट का अभाव, 35 पर बैनर नहीं, 43 संचालक बिना आईडी कार्ड के, 36 केंद्र निर्धारित स्थान से हटकर संचालित तथा एक केंद्र पर अधिक वसूली व अनधिकृत मोहर का मामला सामने आया। परबतसर क्षेत्र में 203 केंद्रों की जांच में 15 केंद्रों पर रेट लिस्ट नहीं, 14 पर बैनर का अभाव, 30 संचालक बिना पहचान पत्र के और 6 केंद्र निर्धारित स्थान पर संचालित नहीं पाए गए।

उपनिदेशक शिवराज सोनी ने कहा कि ई-मित्र सेवाएं निर्धारित शुल्क पर ही उपलब्ध हैं और किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग द्वारा निरंतर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रत्येक सेवा के बदले कंप्यूटरीकृत रसीद अवश्य लें और यदि अधिक राशि मांगी जाए तो प्रमाण सहित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराएं। विभाग द्वारा पारदर्शी एवं जवाबदेह सेवा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

डीडवाना-कुचामन को मिला नया कलक्टर, अवधेश मीणा की नियुक्ति

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!