Monday, April 27, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में RAS चयनित कृष्णपाल सिंह का सम्मान समारोह

कुचामन सिटी में RAS चयनित कृष्णपाल सिंह का सम्मान समारोह

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के वैशाली नगर में RAS 2024 परीक्षा में 36वीं रैंक हासिल करने वाले कृष्णपाल सिंह के सम्मान में कॉलोनीवासियों द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और युवाओं ने भाग लेकर प्रतिभा का सम्मान किया।

- विज्ञापन -image description

समारोह के मुख्य अतिथि दलपत सिंह रूणीजा ने अपने शिष्य कृष्णपाल सिंह को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।

डॉ. राजकुमार सिंह राठौड़ ने युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पण और कठोर परिश्रम का संदेश देते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखते हैं। इस अवसर पर कृष्णपाल सिंह ने कहा कि “मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता, निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।”

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में मनोहर सिंह रूपपुरा और दलपत सिंह गच्छीपुरा ने भी अपने विचार रखते हुए युवाओं को शिक्षा, अनुशासन और रोजगार के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

कृष्णपाल सिंह के पिता बलवीर सिंह ने अपने पुत्र की सफलता के पीछे के संघर्षों की प्रेरणादायक कहानी साझा की, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और युवाओं में नई प्रेरणा जगाई।

समारोह में मनोहर सिंह रूपपुरा, भगवान सिंह रसाल, मोती सिंह सिंघासन, हरी प्रसाद स्वामी, दलपत सिंह गच्छीपुरा, भगवान सिंह मुहाना, श्रीपाल सिंह रसाल, जेठू सिंह मौलासर, रघुवीर सिंह गोठड़ा, प्रवीण सिंह ओडीट, नरेंद्र सिंह टोरडा, प्रदीप सिंह सांगलिया, मूना राम मेहला, अर्जुन राम बुगलिया, अजय सिंह गोठड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कुचामन में तापमान 42 डिग्री पर: पेड़ों को यूं ही जलने दोगे तो बढ़ती गर्मी से कैसे बचोगे?

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!