Sunday, April 5, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह आयोजित, एकता व शिक्षा पर...

कुचामन सिटी: ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह आयोजित, एकता व शिक्षा पर जोर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर के स्टेशन रोड स्थित एकलव्य एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में रविवार को विप्र समाज द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया तथा सामाजिक एकता, शिक्षा और उत्थान पर विचार-विमर्श किया गया।

- विज्ञापन -image description

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विशेषाधिकारी गोविंद पारीक रहे। विशिष्ट अतिथियों में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, राजेंद्र पारीक (डीडवाना), रमाकांत शर्मा (डीडवाना), भगवती प्रसाद शर्मा (जिला अध्यक्ष, छ:न्याति ब्राह्मण समाज) तथा गिरिराज खरीट (जिला अध्यक्ष, आदि गौड़ विप्र ब्राह्मण समाज) शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मनोज जोशी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

- Advertisement -ishan

अपने संबोधन में पंडित सुरेश मिश्रा ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए ईडब्ल्यूएस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि गोविंद पारीक ने समाज की एकता, सनातन संस्कृति के संरक्षण और युवाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी परंपराओं को बनाए रखते हुए आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने प्रतिभा सम्मान, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।

वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज ने सदैव राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वर्तमान समय में भी एकजुटता के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।

नगर अध्यक्ष मनोज जोशी ने समाज के प्रतिनिधियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि वे निरंतर समाज सेवा में सक्रिय हैं। कार्यक्रम में भाजपा जयपुर जिला मीडिया प्रभारी सुनील पारीक ने बताया कि समारोह में विप्र समाज कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का भगवान गणेश की प्रतिमा व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भंवरलाल पारीक, गोविंदलाल उपाध्याय, आनंद दाधीच, सुरेश सिखवाल, अखिलेशचंद रॉय, भानुप्रकाश औदिच्य सहित विभिन्न समाजों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

अंत में एकलव्य स्कूल के निदेशक अक्षय जोशी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप पारीक एवं लक्ष्मण शर्मा ने किया।

कुचामन सिटी: 41वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 76 मरीज लाभान्वित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!