Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार को मुआवजा...

कुचामन सिटी: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी निवासी अंकित जांगिड की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उसके परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को सर्वसमाज एवं जांगिड़ समाज के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

- विज्ञापन -image description

ज्ञापन में बताया गया कि अंकित जांगिड पुत्र हुक्मीचंद जांगिड निवासी कुचामन सिटी पिछले 5 माह से जीन्स राजपुताना कंपनी में सब डिवीजन इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। दिनांक 30 मार्च 2026 को वह अपने साथी कर्मचारी मनीष सिंह के साथ एक्टिवा से कंपनी की मीटिंग के लिए मौलासर जा रहा था।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान निमोद स्थित रणवा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित जांगिड ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी, 7 माह की पुत्री तथा माता-पिता शामिल हैं, जो पूरी तरह उसी पर आश्रित थे। घटना के बाद परिवार के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है।

- Advertisement -ishan

सर्वसमाज ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को कम से कम 20 लाख रुपए का मुआवजा एवं दुर्घटना बीमा सहित अन्य सभी लाभ दिलवाए जाएं। साथ ही, कंपनी के नियोक्ता को भी परिवार की आर्थिक सहायता के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए।

समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो आगे आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में रतनलाल जांगिड, महावीर प्रसाद जांगिड, सुरेश जांगिड, महादेव बल्डवा, बाबूलाल जांगिड, सुरेश चोयल, सुरेश रोसावा, सुरेन्द्र लोहिन्डीवाल, मनीष जांगिड, बजरंग लाल जांगिड, कमल प्रेमपुरा, नंदलाल राणासर, योगेश राणासर, मुकेश जांगिड, महेश जांगिड, नरेश आनन्दपुरा, गुलाब लोहिन्डीवाल, विक्की जांगिड, शुभम जांगिड सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में 5 अप्रैल को 41वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर, विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन देंगे सेवाएं

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments