Monday, April 20, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में भगवान परशुराम के जयकारों की गूंज, जयंती पर निकली शोभायात्रा...

कुचामन में भगवान परशुराम के जयकारों की गूंज, जयंती पर निकली शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को कुचामन शहर में सर्व विप्र समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

- विज्ञापन -image description
image description

ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description

सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी के निर्देशन एवं संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल की देखरेख में जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर न्यू कॉलोनी स्थित विप्र समाज विद्यालय में विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी एडवोकेट ओमप्रकाश पारीक ने बताया कि इस दौरान सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ में भाग लिया।

रविवार को न्यू कॉलोनी स्थित केवीएम स्कूल से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में डीजे व बैंड-बाजों की धुन पर बज रहे धार्मिक गीतों पर युवा, युवतियां, महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग में “जय परशुराम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

- Advertisement -ishan

शोभायात्रा में ऊंट-घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे, जिन पर समाज की बेटियां भगवान परशुराम का फरसा तथा युवा भगवा ध्वज लेकर सवार थे। इसके साथ ही भगवान परशुराम की सजीव झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

शोभायात्रा न्यू कॉलोनी से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, अंबेडकर सर्किल, वेस्ट गेट, पुरानी धान मंडी, घाटी कुआं, चेजारों का मोहल्ला, नया शहर, सीकर बस स्टैंड एवं सीकर रोड होते हुए पुराने बस स्टैंड से पुनः विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान विद्यालय परिसर में भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना कर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। अध्यक्ष मनोज जोशी और महिला मंडल अध्यक्ष मिंटू गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं जलपान की व्यवस्था कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में जिला संयोजक गिरीराज खरीट, सुरेश कुमार गोड, अनिल धोलिका, हेमराज पारीक, गिरीश जोशी, कुंजबिहारी जोशी, भंवरलाल पारीक, मांगीलाल शर्मा, मुरारी गौड़, आनंद व्यास, रामवतार ओझा, अशोक बांगड़ा, मनीष कौशिक, रवि भार्गव, प्रदीप आचार्य, देवीलाल राजपुरोहित, अखिलेश चंद्र राय, गोविंद उपाध्याय, सुरेश सिखवाल, अनंत तिवाड़ी, विजय पारीक, विमल जोशी, सोनू पारीक, कृष्ण व्यास, अमित उपाध्याय, तेजपाल पारीक, कमल कुमार पुरोहित, डॉ. दिलीप पारीक, प्रद्युम्न शर्मा, मेघराज शास्त्री, प्रदीप जोशी, संदीप जोशी, कृष्णावतार लाटा, राजश्री खांडल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन एवं महिला मंडल की अध्यक्ष मिंटू गौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।

कुचामन सिटी के कृष्णपाल सिंह शेखावत ने RAS 2024 में 36वीं रैंक हासिल की, पीएचईडी कर्मचारियों ने दी बधाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!