Monday, April 13, 2026
Homeनावां शहरनावां में मुस्लिम समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित

नावां में मुस्लिम समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: उपखंड मुख्यालय पर कायमखानी युवा सोसायटी, नावां की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाली मुस्लिम समाज की प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में समाज की बालिकाएं खुशी बागवान, महक बानो, अफशीन बानो, अलीशा खान, शबनूर खान, अलीशा तथा अलवीरा को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर मौलाना असलम रज़ा खान ने कहा कि कुरान में भी इल्म (शिक्षा) को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है और शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। वहीं रिटायर्ड तहसीलदार भंवरू खां ने युवा सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया। अशफाक खान नावां ने बालिका शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर अभिभावकों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष अमजद खान बंटी, सचिव शरीफुद्दीन रंगरेज, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सद्दीक, इकरामुद्दीन (अध्यापक), शौकत खान, रफीक खान, जावेद खान, उस्मान देशवाली, मोहसिन खान, बबलू कायमखानी, नफीस खान, युनुस खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

नावां के शुभम मिश्रा राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे अपनी बात, प्रधानमंत्री से करेंगे संवाद

कुचामन सिटी में अम्बेडकर जयंती के दो दिवसीय कार्यक्रम, तैयारियाँ पूरी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!