Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 21 वर्षों से निरंतर प्याऊ सेवा दे रहा माहेश्वरी महिला...

कुचामन सिटी: 21 वर्षों से निरंतर प्याऊ सेवा दे रहा माहेश्वरी महिला मंडल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए कुचामन माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा वर्ष 2005 से सीकर रोड पर लगातार प्याऊ की सेवा संचालित की जा रही है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मण्डल अध्यक्षा सरिता काबरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्याऊ सर्दी, गर्मी और बारिश-हर मौसम में निरंतर चालू रहती है। जिससे राहगीरों को हमेशा ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध हो पाता है।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने बताया कि प्याऊ की देखरेख सुमित्रा सोमानी के सान्निध्य में की जाती है, जहां मंडल की प्रतिनिधियां पूरी जिम्मेदारी के साथ सेवा कार्य में लगी रहती हैं। साथ ही, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता भी लगातार बढ़ाई जा रही है।

इस सेवा कार्य में मंडल की सदस्याएं कलावती गट्टाणी, ललिता काबरा, पूर्णिमा काबरा, अनीता काबरा, मंजू सोडाणी, रेनू काबरा, उमा खटोड़, रेखा मंत्री, मधु मंत्री, निर्मला सोमानी, अंजू सोडाणी, कृष्णा बियानी, सुनीता कोठारी और मंजू करवा सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रही हैं।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: शिव मंदिर में 24 लाख के हॉल का निर्माण, मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया भूमि पूजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments