Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: विश्व शांति हेतु विकसंत सागर महाराज द्वारा कलशाभिषेक एवं शान्तिधारा...

कुचामन सिटी: विश्व शांति हेतु विकसंत सागर महाराज द्वारा कलशाभिषेक एवं शान्तिधारा संपन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. विशुद्ध सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य, उपाध्याय मुनि विकसंत सागर महाराज के सानिध्य में नागौरी नशीयाजी, सब्जी मंडी में विश्व शांति की मंगल कामना के साथ भव्य कलशाभिषेक एवं शान्तिधारा का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस पावन अवसर पर मुनि ने मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य बोलकर शान्तिधारा संपन्न कराई तथा समस्त विश्व में शांति, सद्भाव और कल्याण की भावना व्यक्त की।

- विज्ञापन -image description

किरण झांझरी के अनुसार शान्तिधारा का पुण्यार्जन करने का सौभाग्य विमला देवी, नरेश, सविता, आदिश एवं डॉ. आस्था झांझरी परिवार को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में समेरमल बज, अजित पहाड़िया, विनोद, राजकुमार, दीपक, सोनू झांझरी, संजय सेठी, इन्द्रा, सुशीला बज, विमला काला, भंवरी देवी पाटोदी सहित अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

- Advertisement -ishan

उपाध्याय मुनि के प्रवचन में सम्यक दर्शन के आठ अंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि जीवन में “जीवो और जीने दो” की भावना अपनाकर अहिंसा का पालन करना चाहिए। साथ ही सभी जीवों के प्रति दया, करुणा और प्रेम भाव रखना ही सच्चे धर्म का मार्ग है।

कुचामन में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाला भव्य जुलूस, हजारों लोग हुए शामिल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments