कुचामन सिटी. सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में केवीएम स्कूल, न्यू कॉलोनी में नगर अध्यक्ष मनोज जोशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर विस्तृत चर्चा की गई।


मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्मोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर एवं पेम्पलेट का विमोचन किया गया। यह विमोचन नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, आयोजन संयोजक जयप्रकाश शर्मा सहित समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर भगवती प्रसाद शर्मा, कमल कुमार पुरोहित, सुरेश सिखवाल, लॉयन नरेंद्र शर्मा, गिरीराज खरीट, हेमराज पारीक, कृष्ण व्यास, गिरीश जोशी, घनश्याम सनातनी, प्रदीप आचार्य, मांगीलाल शर्मा, भंवरलाल पारीक, बृजकिशोर गौड़, हैमंत पारीक, अमित उपाध्याय, कमल कुमार गौड़, सुरेश गौड़, अनंत तिवाड़ी, गोविंदलाल उपाध्याय, भानुकुमार ओदिच्य, कुंज बिहारी जोशी, बृजेश पारीक, विजय पुरोहित, सोनू पुरोहित, संजय उपाध्याय, मूलचंद शर्मा, अंबिका शरण दाधीच, रामावतार ओझा सहित विप्र समाज के कई लोग मौजूद रहे।






