कुचामन सिटी. परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को कुचामन शहर में सर्व विप्र समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया।


ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी के निर्देशन एवं संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल की देखरेख में जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर न्यू कॉलोनी स्थित विप्र समाज विद्यालय में विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी एडवोकेट ओमप्रकाश पारीक ने बताया कि इस दौरान सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ में भाग लिया।
रविवार को न्यू कॉलोनी स्थित केवीएम स्कूल से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में डीजे व बैंड-बाजों की धुन पर बज रहे धार्मिक गीतों पर युवा, युवतियां, महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग में “जय परशुराम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

शोभायात्रा में ऊंट-घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे, जिन पर समाज की बेटियां भगवान परशुराम का फरसा तथा युवा भगवा ध्वज लेकर सवार थे। इसके साथ ही भगवान परशुराम की सजीव झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
शोभायात्रा न्यू कॉलोनी से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, अंबेडकर सर्किल, वेस्ट गेट, पुरानी धान मंडी, घाटी कुआं, चेजारों का मोहल्ला, नया शहर, सीकर बस स्टैंड एवं सीकर रोड होते हुए पुराने बस स्टैंड से पुनः विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान विद्यालय परिसर में भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना कर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। अध्यक्ष मनोज जोशी और महिला मंडल अध्यक्ष मिंटू गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं जलपान की व्यवस्था कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में जिला संयोजक गिरीराज खरीट, सुरेश कुमार गोड, अनिल धोलिका, हेमराज पारीक, गिरीश जोशी, कुंजबिहारी जोशी, भंवरलाल पारीक, मांगीलाल शर्मा, मुरारी गौड़, आनंद व्यास, रामवतार ओझा, अशोक बांगड़ा, मनीष कौशिक, रवि भार्गव, प्रदीप आचार्य, देवीलाल राजपुरोहित, अखिलेश चंद्र राय, गोविंद उपाध्याय, सुरेश सिखवाल, अनंत तिवाड़ी, विजय पारीक, विमल जोशी, सोनू पारीक, कृष्ण व्यास, अमित उपाध्याय, तेजपाल पारीक, कमल कुमार पुरोहित, डॉ. दिलीप पारीक, प्रद्युम्न शर्मा, मेघराज शास्त्री, प्रदीप जोशी, संदीप जोशी, कृष्णावतार लाटा, राजश्री खांडल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन एवं महिला मंडल की अध्यक्ष मिंटू गौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।






