कुचामन सिटी. सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक 6 मार्च 2026 शुक्रवार को समिति भवन में अध्यक्ष उमेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


बैठक की शुरुआत मंत्री सुशील काबरा द्वारा पिछली कार्यकारिणी बैठक व पदाधिकारियों की बैठक की कार्यवाही (प्रोसिडिंग) के वाचन से हुई, जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया।

बैठक में आगामी 21 व 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले कुचामन के ऐतिहासिक गणगौर मेले को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पंपलेट, पर्दे, घोड़ी, ऊंट, शाही लवाजमा, कच्छी घोड़ी, बैंड व माला सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने सहमति जताई कि मेले को हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य और बेहतर तरीके से आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा श्री सेवा समिति से जुड़े अन्य कई विषयों पर भी सदस्यों ने अपने विचार रखे।


बैठक में उमेश शर्मा, सुशील काबरा, नंदलाल मोर, कंवर सर्राफ, रामावतार गोयल, कुंज बिहारी जोशी, किशोर सेवदा, अशोक गंगवाल, शिव कुमार अग्रवाल, नथमल सोमानी, मुरारी गौड़, संपत सोमानी, मनोज सेन, चंद्रप्रकाश डीडवानिया, गोपाल लाटा, बाबूलाल मांधनिया व भेरूलाल कुमावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी: पलाड़ा गांव में महिलाओं को घरेलू हिंसा व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक






