Saturday, May 23, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी रेलवे स्टेशन से बढ़ी कनेक्टिविटी, जोधपुर-मऊ ट्रेन हुई नियमित

कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन से बढ़ी कनेक्टिविटी, जोधपुर-मऊ ट्रेन हुई नियमित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पिछले तीन वर्षों से त्योहारों और विशेष अवसरों पर हॉलीडे स्पेशल के रूप में संचालित हो रही जोधपुर-मऊ-जोधपुर रेल सेवा को अब नियमित रूप से चलाने की स्वीकृति मिल गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

रेलवे मंत्रालय के निर्णय के बाद इस ट्रेन का कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर भी स्थायी ठहराव सुनिश्चित किया गया है।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत की मांग पर रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन को नियमित संचालन की अनुमति दी है। रेल मंत्री द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद यह सेवा अब स्थायी रूप से संचालित की जाएगी।

यह ट्रेन जोधपुर से रवाना होकर कुचामन सिटी स्टेशन पर ठहराव करते हुए जयपुर, मथुरा, हाथरस, कानपुर और अयोध्या धाम सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर मऊ तक पहुंचेगी। ट्रेन के नियमित संचालन से राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच रेल संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव स्वीकृत होने से क्षेत्र के यात्रियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

इस स्वीकृति के साथ अब कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर कुल 20 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होने लगा है। जिससे स्टेशन की रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

कुचामन सिटी: पीएम श्री जवाहर स्कूल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!