कुचामन सिटी. हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक माहौल बनने जा रहा है। सनातन जन जागृति सेवा समिति के तत्वावधान में 20 मार्च से 27 मार्च 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा।


आयोजन स्थल बानूड़ा जलाशय, नया शहर, कुचामन सिटी निर्धारित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। कथा वाचन विपिन बिहारी शरण महाराज द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 20 मार्च को भव्य कलश यात्रा से होगी। जो प्रातः 8:15 बजे गायत्री माता मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी।

इसके साथ ही आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन सायं 7:30 बजे बाल संस्कार सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें बच्चों को सनातन धर्म, नैतिक शिक्षा और संस्कारों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही हनुमान चालीसा पाठ एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी होगा। जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
कुचामन कोर्ट ने वाहनों पर लगे डीजे जब्त करने और विवाह स्थलों के संचालन को लेकर दिए निर्देश






