कुचामन सिटी. सबकी सेवा, सबको प्यार, जियो और जीने दो के उद्देश्य को साकार करते हुए महावीर इंटरनेशनल परिवार, कुचामन द्वारा विश्व में बढ़ती अराजकता, संघर्ष और अशांति के दौर को समाप्त कर शांति व अमन कायम रखने की कामना के साथ विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया।


यह आयोजन गायत्री मंदिर के परिवाजक महेश चौरसिया के तत्वावधान में सर्वसमाज के लिए आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में रीजन-3 के उपाध्यक्ष वीर नरेंद्र राका, अजमेर जोन अध्यक्ष वीर बाबूलाल जैन, अजमेर जोन सचिव वीर कैलाश चंद पांड्या तथा कुचामन सिटी के सदस्यों की विशेष प्रेरणा रही।

महायज्ञ में वीर अध्यक्ष रामावतार, वीरा चंदा गोयल, वीर सोहनलाल, वीरा शारदा वर्मा, वीरा रितु दीपक बंसल, श्रीमती रमा अनिल टाटनवाल, विकास समिति से शिवकुमार अग्रवाल, लायंस क्लब कुचामन फोर्ट से मुरली गोयल, संपर्क संस्थान से सुशीला चौहान, पेंशनर समाज से प्रकाश मेहरड़ा, गायत्री परिवार से नंदकिशोर बंसल, भेरूलाल उपाध्याय, रूप सिंह, जितेंद्र राजपुरोहित, गिरधारी दीक्षित, तथा महावीर इंटरनेशनल के वीर सुरेश जैन, वीर अजित पहाड़िया, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर अशोक अजमेरा, वीर सम्पत बगड़िया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा महेश लड्डा, श्रीकांत मिश्रा, सत्यनारायण अग्रवाल, युवांश गोयल, अशोक तोषनीवाल, निर्मल पटवारी, ज्योति, उर्मिला, हेमा बंसल, पूजा गोयल, तारा अपूर्वा, शांति तोषनीवाल, रामसिंह राठौड़ सहित गायत्री परिवार एवं सर्वसमाज के कुल 111 लोगों ने महायज्ञ में भाग लिया।

संस्था की ओर से महेश चौरसिया और संगीता चौरसिया का तिलक व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। महायज्ञ पूर्ण होने के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
अंत में जोन मिश्री प्रोजेक्ट के कन्वीनर वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कुचामन सिटी: कुकनवाली में वीरा सन्मति द्वारा गौ सेवा
कुचामन सिटी: जैन समाज ने मनाया भगवान ऋषभनाथ का जन्म कल्याणक, निकाली भव्य रथयात्रा
कुचामन सिटी: आरजीएचएस योजना में दवा व जांच सुविधाओं में सुधार की मांग, पेंशनर समाज ने सौंपा ज्ञापन






