Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 12वीं बोर्ड में एकलव्य एकेडमी का रिकॉर्डतोड़ परिणाम, सभी संकायों...

कुचामन सिटी: 12वीं बोर्ड में एकलव्य एकेडमी का रिकॉर्डतोड़ परिणाम, सभी संकायों में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में एकलव्य एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

स्कूल के निदेशक अक्षय जोशी ने बताया कि विज्ञान संकाय में जिया पारीक (97.00%), कनिष्का सिंह (96.60%), खुशी जैन (96.00%) और सुमित (95.60%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। वहीं गजेंद्र ने मैथ्स और केमिस्ट्री में 100 में से 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

- विज्ञापन -image description

प्रिंसिपल मूलचंद शास्त्री के अनुसार – कुल 39 विद्यार्थियों में से 7 ने गणित, 6 ने बायोलॉजी और 1 ने केमिस्ट्री में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि 14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए।

सह निदेशक लोकेंद्र जोशी ने बताया कि वाणिज्य वर्ग में दिव्य गोयल ने 95.20% अंक के साथ कुचामन में टॉप किया और इकोनॉमिक्स में 100 अंक प्राप्त किए। पायल रायका (93.80%) और अदिति भाटी (93.40%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कला वर्ग में याना मिश्रा (96.80%), नीतू (91.20%) और साक्षी डूडी (90.20%) ने बेहतरीन परिणाम दिए।

- Advertisement -ishan

वाइस प्रिंसिपल एच.पी. सोनी के अनुसार – कक्षा 10 में भी 5 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें अविका जैन (96.66%), गरिमा राठौड़ (96.00%), मीनल सोनी व तनुजा (95.83%) और दृष्टि कुमावत (95.00%) शामिल हैं।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही अभिभावकों का मुंह मीठा कराया गया। समारोह में शिक्षकों और स्टाफ को भी सम्मानित किया गया तथा पटाखे, गुलाल और डीजे के साथ खुशी मनाई गई।

जनता के पैसों से निर्मित खराब सड़क बनी सिरदर्द, कुचामन कोर्ट पहुंचा पारीक कॉलोनी का मामला; अब अधिकारियों को नोटिस

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!