कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में सरोज प्रजापत को सदस्य बनाए जाने पर उनके कुचामन आगमन पर समाज बंधुओं ने स्वागत व सम्मान किया।


इस अवसर पर राजकुमार फौजी (अध्यक्ष, समस्त कुम्हारान ट्रस्ट व कुमावत विकास समिति कुचामन सिटी), ओमप्रकाश बारवाल (जिला अध्यक्ष, कुम्हार कुमावत महासभा), मोहन घोड़ेला (महासचिव, कुमावत विकास समिति), किशन मारवाल (अध्यक्ष, वीर तेजा नव युवक मंडल), अर्जुन दादरवाल हिराणी, भगवान सहाय किरोड़ीवाल (सीनियर नर्सिंग अधिकारी), लालाराम नालोट, रामेश्वर बारवाल, रूप मरेठिया (समाज सेवक), सत्यनारायण बारवाल सहित कुमावत महिला मंडल की उपाध्यक्ष मीरा बारवाल, सुशीला बारवाल और हेमलता किरोड़ीवाल मौजूद रहे।

कुचामन सिटी: विवाह स्थल व डीजे विवाद में अदालत ने एसपी, आयुक्त सहित संचालकों को किया तलब






