Wednesday, April 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: खाने में देरी पर जेईएन ने पूरे इलाके की लाइट...

कुचामन सिटी: खाने में देरी पर जेईएन ने पूरे इलाके की लाइट कटवाई, होटल कर्मियों से की धक्का-मुक्की

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में विद्युत विभाग के ग्रामीण क्षेत्र में तैनात एक जेईएन (जूनियर इंजीनियर) पर नशे की हालत में होटल में जाकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है।

- विज्ञापन -image description
image description

साथ ही अपनी पद की ताकत का दुरुपयोग करते हुए उस इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाने का भी आरोप है।

- विज्ञापन -image description

इस पूरे मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें अधिकारी के साथ दो अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में तीनों नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रात के समय कैम्पर गाड़ी में जेईएन अपने साथ एक ठेकेदार जो विद्युत पोल (खंभे) लगाने का काम करता है और एक अन्य व्यक्ति के साथ कुचामन के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे।

- Advertisement -ishan

बताया जा रहा है कि तीनों नशे की हालत में थे और वहां पहुंचकर होटल कर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगे। उन्होंने पहले उनके लिए तुरंत खाना लाने को कहा। जब होटल कर्मचारियों ने थोड़ी देर रुकने के लिए कहा तो वे गाली-गलौज पर उतर आए और धक्का-मुक्की करने लगे।

होटल कर्मचारियों के अनुसार जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो जेईएन के साथ मौजूद व्यक्ति ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद वीडियो बनते देख वे वहां से निकलने लगे और होटल कर्मचारियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाने की बात भी कही।

इलाके की बिजली कटवाई, उच्च अधिकारियों ने की शिकायत

इस दौरान AEN को बुलाने की धमकी देने की बात भी सामने आई है। इसके बाद आरोप है कि अपनी पद की ताकत का दुरुपयोग करते हुए संबंधित क्षेत्र की बिजली कटवा दी गई। जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल फोन में कैद हो गई। मामले की जानकारी जब उच्च अधिकारियों तक पहुंची तो कुचामन सिटी के विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा आरोपी जेईएन के खिलाफ शिकायत की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

कुचामन सिटी: राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे ओम प्रकाश खोरवाल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!