Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महाशिवरात्रि पर खारिया में निकली भव्य देव दर्शन यात्रा

कुचामन सिटी: महाशिवरात्रि पर खारिया में निकली भव्य देव दर्शन यात्रा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम खारिया में भव्य देव दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व भानु प्रताप सिंह खारिया ने किया, जबकि आयोजन युवा टीम, ग्राम पंचायत खारिया के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

यात्रा का शुभारंभ माताजी मंदिर, खारिया से किया गया। इसके बाद यह यात्रा रामनगर, हिराणी और हरितपुरा होते हुए देवनारायण मंदिर, खारिया पहुंची। यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र के कुल 22 मंदिरों में जाकर श्रद्धालुओं ने फूल-माला और नारियल अर्पित कर दर्शन लाभ प्राप्त किया।

- विज्ञापन -image description

यात्रा में डीजे की भक्तिमय धुनों के साथ गाड़ियों का काफिला शामिल रहा। जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। युवा टीम में सुनिल पारिक, कान सिंह, प्रेमप्रकाश स्वामी, चन्द्रवीर सिंह, हरेन्द्र सिंह, हेमराज तंवर, नवदीप सिंह, विकास कुमावत, कृष्णपाल सिंह, चेतन पारीक और राहुल गुर्जर सहित सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

छः न्याति ब्राह्मण महासंघ कुचामन सिटी की नई कार्यकारिणी का गठन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!