Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीगैंगस्टरों की धमकी के बाद कुचामन में धरना-प्रदर्शन, कलक्टर-एसपी पहुंचे; मांगें नहीं...

गैंगस्टरों की धमकी के बाद कुचामन में धरना-प्रदर्शन, कलक्टर-एसपी पहुंचे; मांगें नहीं मानीं तो पीएम मोदी के कार्यक्रम का बहिष्कार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण की गैंग से मिल रही धमकियों के बाद आज कुचामन में बाजार बंद रहा। साथ ही सर्व समाज के लोगों ने कुचामन थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा और कांग्रेस के नेता साथ दिखे।

- विज्ञापन -image description
image description

आज सुबह 11:00 बजे कनोई पार्क में लोग एकत्रित होने लगे। महिलाएं भी पहुंचीं। इसके बाद गैंगस्टर्स से मिल रही धमकियों के विरोध में एक रैली निकालकर कुचामन थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया।

- विज्ञापन -image description

वक्ताओं ने राजस्थान की सरकार और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तीखे बयान दिए।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने कहा कि जब केंद्र में सरकार भाजपा की है और राज्य में भी सरकार भाजपा की है तो इन लोगों को बिठाकर इनके ऊपर क्या दूध और पानी चढ़ाना बाकी रह गया है?

- Advertisement -ishan

इन लोगों को क्यों एकत्रित करते हो? सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मारने वाले अभी तक बैठे हैं। क्या किया उनका? आज तक बैठे हैं ना? कुछ भी आपके हाथ में नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र से अगर आज भी एक फोन आ जाए कि इनका एनकाउंटर करना है तो क्या एनकाउंटर नहीं होगा?

जब सीएम योगी एक मिनट में एनकाउंटर कराते हैं तो क्या हमारी भाजपा सरकार, हमारी राजस्थान की सरकार मर गई है क्या? सांप सूंघ गया है क्या उन्हें? वोट लेने के समय तो हमारे घर-घर आ जाते हैं। लेकिन जरूरत पड़ने पर गेट बंद कर लेते हैं।

वहीं राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा कि एक गोली अगला चलाएगा तो दस चलाने की हिम्मत रखेंगे। तब तो अगला रुकेगा, वरना रुकने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने माथे पर कफन बांध रखा है या कुछ और यह तो नहीं पता। लेकिन आपको भी छोटा-मोटा कफन या साफा-शेरवानी बांधनी पड़ेगी।

पुलिस वालों के पास तो एक ही जवाब है – फोन मत उठाओ। यह जवाब विजय सिंह पलाड़ा को दिया गया।

उन्होंने कहा कि मैंने 15 दिन पहले करणी विहार थाने को पूरी सूची दी है। जिनसे मुझे जान से मारने की धमकियां आती हैं। जब मरना है तो लड़कर मरेंगे। सामने आएंगे तो दो-दो हाथ कर लेंगे। पीछे से मार दें तो मार दें।

पूर्व विधायक मुरावतिया बोले – भटके हुए बच्चे हैं

मकराना के पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया ने कहा कि भ्रष्टाचार हर अपराध को बढ़ावा देता है। जो ये बच्चे हैं। इन्होंने जो गैंग बना रखी है, ये भटके हुए हैं। इनका फर्ज था कि अपने परिवार, देश और समाज का नाम आगे बढ़ाते। जब देश में झूठे अफसर और बेईमान नेता हो जाएंगे तो यही हाल होगा।

खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह पलाड़ा ने कहा कि प्रशासन कहता है कि फोन मत उठाओ, घर और गांव में ही रहो। क्या हम उनसे डरकर घर के अंदर छिप जाएंगे?

उन्होंने कहा कि रमेश रूलानिया की हत्या से पहले ही पुलिस को अलर्ट मिला था। गोगामेड़ी की हत्या के समय पंजाब पुलिस को भी अलर्ट मिला था। लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पाया। रमेश रूलानिया के हत्यारों को पकड़ा गया और बाद में उन्हें कोर्ट के सामने पेश कर दिया गया। अब वे जेल में बैठकर आराम से अपना काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सड़क पर गोली मार देनी चाहिए।

धरना स्थल पर पहुंचे कलक्टर एसपी

शाम को धरना स्थल पर पहुंचे कलक्टर और एसपी

डीडवाना-कुचामन जिले के कलक्टर महेंद्र खडगावत और पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर पहुंचे। जहां उन्हें प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, रूपाराम मुरावतिया, जितेंद्र सिंह जोधा, मानसिंह किनसरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी और विजय सिंह पलाड़ा ने कुचामन पुलिस थाने में जाकर कलक्टर और एसपी से वार्ता की।

कलक्टर एसपी से वार्ता करते प्रतिनिधि

ज्ञापन में की गईं प्रमुख मांगे –

  1. जिन-जिन व्यक्तियों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्हें एवं उनके परिवारों को हथियारबंद सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए।
  2. विजय सिंह पलाड़ा को मिली धमकियों के संबंध में दर्ज मुकदमे की फाइल को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, राजस्थान, जयपुर को स्थानांतरित किया जाए।
  3. विदेश में बैठे अपराधियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
  4. गैंगस्टरों द्वारा दी जा रही धमकियों और रंगदारी के मामलों पर तुरंत रोक लगाई जाए।
  5. प्रशासन पूर्व में रमेश रूलानिया हत्याकांड के समय दिए गए ज्ञापन के बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
  6. यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो अजमेर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री की सभा का सर्व समाज द्वारा बहिष्कार किया जाएगा तथा काले झंडे दिखाए जाएंगे।

कुचामन सिटी: टाइम लग जाएगा लेकिन मार देंगे… विजय सिंह पलाड़ा को फिर धमकी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!