Thursday, April 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में 14वीं वर्षगांठ पर कलशाभिषेक...

कुचामन सिटी: भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में 14वीं वर्षगांठ पर कलशाभिषेक एवं पूजा-विधान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में मंदिर स्थापना की 14वीं वर्षगांठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।

- विज्ञापन -image description
image description

मंदिर अध्यक्ष लालचन्द पहाड़िया ने बताया कि संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद एवं जंगल वाले बाबा चिन्मयसागर महाराज के सानिध्य में निर्मित इस मंदिर के प्रतिष्ठा दिवस पर वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

सचिव मुकेश काला ने जानकारी दी कि प्रातःकाल मूलनायक भगवान महावीर की 7.25 फुट प्रतिमा का 51 श्रावकों द्वारा विधि-विधान से अभिषेक किया गया।

प्रथम जलाभिषेक का सौभाग्य मंजू देवी, विमल, मुकेश व अमित काला परिवार को प्राप्त हुआ। प्रथम शांति धारा अशोक कुमार, दिलीप, सुनील, अनिल व आशीष काला परिवार ने की, जबकि द्वितीय शांति धारा लालचंद, कमलकुमार, सुभाष, सुनील, पियूष व वीर पहाड़िया परिवार को प्राप्त हुई।

- Advertisement -ishan

इसी क्रम में आदिनाथ भगवान की प्रथम शांति धारा विमलचंद, विनय कुमार व विकास पहाड़िया परिवार तथा द्वितीय शांति धारा गोपाललाल, प्रदीप कुमार व अभिषेक पहाड़िया परिवार ने की। भगवान शांतिनाथ की प्रथम शांति धारा कांता देवी, नवीन कुमार व अनिल कुमार काला परिवार तथा द्वितीय शांति धारा तेजकुमार, पंकजकुमार व प्रवीणकुमार बड़जात्या परिवार को प्राप्त हुई।

पंच परमेष्ठी विधान के अंतर्गत मंगल कलश स्थापना एवं दीप प्रज्वलन चिरंजीलाल, अशोक कुमार व भव्य कुमार पाटोदी परिवार द्वारा किया गया। विधान का संचालन सुरेशकुमार पाण्ड्या के सानिध्य में हुआ।

नित्य देव पूजन के पश्चात पंच परमेष्ठी विधान सम्पन्न हुआ। रात्रि 7 बजे भक्तामर आरती एवं णमोकार महामंत्र जाप में सभी श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

गैंगस्टरों की धमकी के बाद कुचामन में धरना-प्रदर्शन, कलक्टर-एसपी पहुंचे; मांगें नहीं मानीं तो पीएम मोदी के कार्यक्रम का बहिष्कार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!