Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: धर्म जागृति संस्थान की महिला शाखा ने हर्षोल्लास से मनाया...

कुचामन सिटी: धर्म जागृति संस्थान की महिला शाखा ने हर्षोल्लास से मनाया फागोत्सव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अखिल भारत वर्षीय धर्म जागृति संस्थान की महिला शाखा, कुचामन सिटी द्वारा महावीर भवन, पुरानी धान मंडी में धर्म और संस्कृति के मिलन का प्रतीक “फागोत्सव” सांस्कृतिक गरिमा और मर्यादित उल्लास के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय और रंगमय बना दिया।

- विज्ञापन -image description

संस्थान की अध्यक्षा मेघा जैन पहाड़िया एवं मंत्री कविता बज ने बताया कि फागोत्सव आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक हाउजी, भजन-कीर्तन, संगीत और गुलाल के माध्यम से महिलाओं ने आनंदपूर्वक उत्सव मनाया। एक समान फाग वाली साड़ियों में सजी महिलाओं की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही।

सहयोगी टीना पांड्या ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की जिला मंत्री बरखा रानी पाटनी रहीं। लकी ड्रॉ की विजेता नीतू काला रहीं। वहीं चित्र बनाओ प्रतियोगिता में जिज्ञासा झांझरी ने प्रथम तथा नैतिक जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार प्रायोजक के रूप में मानक श्री ज्वैलर्स का सहयोग रहा।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में रेखा पहाड़िया, सीमा बज, अंशु पहाड़िया, सोनू झांझरी, रुचि गंगवाल सहित कुल 51 महिलाओं ने भाग लिया। अंत में अखिल भारत वर्षीय धर्म जागृति संस्थान के सचिव सुभाष पहाड़िया ने सफल आयोजन के लिए सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: महाशिवरात्रि पर खारिया में निकली भव्य देव दर्शन यात्रा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!