कुचामन सिटी. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुचामन में किशोरी मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शैक्षिक, भौतिक एवं सृजनात्मक कौशल विकास को मंच प्रदान करना रहा।


इस अवसर पर मंचासीन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल खोखर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश चौधरी, कुचामन सिटी विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, मुख्य संदर्भ व्यक्ति कमल कुमार जांगिड़ और प्रमोद पारीक ने मेले का शुभारंभ किया।

मेले की संयोजिका प्रधानाध्यापिका रतन देवी शर्मा ने बताया कि मेले में यूसीसीईओ, कुचामन क्षेत्र के 11 विद्यालयों की 400 बालिकाओं ने भाग लिया।


मेला प्रभारी शारदा चौधरी ने बताया कि भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, खेल, सृजनात्मकता और सामान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न 30 स्टाल लगाए गए। जहां छात्राओं ने मॉडल, चार्ट, प्रश्नोत्तरी एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज में सम्मिलित विद्यालयों के प्रतिनिधि शिक्षकों और बालिकाओं का योगदान रहा। मंच का संचालन मुख्य संदर्भ व्यक्ति प्रमोद पारीक ने किया।
कुचामन सिटी में पहली बार मेगा निःशुल्क फिजियोथेरेपी मेडिकल कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार






