कुचामन सिटी में 12 से 16 फरवरी तक करणी माता की भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बीएसएनएल कार्यालय के पास आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में करणी भक्तों की उपस्थिति रहने की संभावना है।


करणी भक्त ममता कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा सभी करणी भक्तों के सहयोग से आयोजित की जा रही है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. करणी प्रताप सिंह द्वारा किया जाएगा, जबकि किन्नू बन्ना भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देंगे।

कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और तैयारियां जोरों पर हैं।
कथा के प्रचार-प्रसार को लेकर मातृशक्ति द्वारा पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर ममता कंवर ने कहा कि करणी माता का जीवन त्याग, भक्ति और वीरता का अद्भुत संगम है, जो आज भी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान के देशनोक में पूजी जाने वाली करणी माता को मां दुर्गा का अवतार माना जाता है। वे चारण और राठौड़ वंश की कुलदेवी हैं तथा जोधपुर और बीकानेर के महाराजाओं की आराध्य देवी रही हैं। करणी माता ने 151 वर्षों तक जीवित रहकर मानव सेवा और धर्म की अलख जगाई।
कुचामन सिटी: 39वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 68 मरीज हुए लाभान्वित






