Monday, April 20, 2026
Homeनावां शहरनावां सिटी से सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने की अष्टम विशाल पदयात्रा

नावां सिटी से सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने की अष्टम विशाल पदयात्रा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. श्री श्याम परिवार सेवा समिति, नावां सिटी द्वारा रविवार को अष्टम विशाल पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह पदयात्रा रिंगस से खाटू धाम तक निकाली गई, जिसमें नावां सिटी के सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

समिति अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि नावां सिटी से लगभग छह बसों एवं अन्य वाहनों के माध्यम से श्याम प्रेमी प्रातःकाल रिंगस के लिए रवाना हुए। रिंगस पहुंचने पर श्री श्याम परिवार के कीर्तन प्रभारी कैलाश गौड द्वारा बाबा श्याम का विशेष रथ में नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के पश्चात विधिवत आरती एवं निशान पूजन के साथ पदयात्रा का शुभारंभ हुआ।

पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के हाथों में लहराते निशान और गूंजते भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति द्वारा मार्ग में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। जिसमें श्रद्धालु भजन गाते, झूमते और आनंद लेते हुए सायंकाल खाटू धाम पहुंचे।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर संस्था से गौतम खंडेलवाल, तुषार गौड, विजय सेन, राधेश्याम स्वामी सहित अन्य भजन प्रवाहक उपस्थित रहे। खाटू धाम पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण किया।

पदयात्रा में श्री श्याम परिवार नावां के साथ-साथ नावां सिटी के अनेक श्याम प्रेमी, जिनमें मुकेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, चेनाराम मारवाल, मयंक अग्रवाल, श्यामसुंदर माटोलिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

कुचामन में 12 से 16 फरवरी तक करणी कथा का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!